NSA अजीत डोभाल कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव (सीएससी) में भाग लेने के लिए मॉरिशस पहुंचे

NSA अजीत डोभाल कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव (सीएससी) में भाग लेने के लिए मॉरिशस पहुंचे

भारत के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल छठी एनएसए स्तर की बैठक- कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव (सीएससी) में भाग लेने के लिए कल मॉरीशस पहुंचे। इस कॉन्‍कलेव में भारत, श्रीलंका, मॉरीशस और मालदीव हैं।इसका उद्देश्‍य समुद्री सुरक्षा, जवाबी आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और अवैध आवागमन रोकना और मानवीय सहायता तथा आपदा राहत जैसे सहयोग के प्रमुख क्षेत्र हैं जिनपर काम किया जाता है।

मालदीव ने जुलाई 2023 में सातवीं उप राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्‍तर की वर्चुअल कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव (सीएससी) की बैठक बुलाई थी। इसमें बांग्लादेश और सिशिल्‍स पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए थे। भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व भारत के डिप्टी एनएसए विक्रम मिसरी ने किया जबकि मालदीव के शिष्टमंडल का नेतृत्व ऐशनाथ नूशिन वाहीद ने किया था।

Related posts

Leave a Comment