बिहार के उत्तरी हिस्सों में पिछले 12 घंटे के दौरान भारी वर्षा हुई

बिहार के उत्तरी हिस्सों में पिछले 12 घंटे के दौरान भारी वर्षा हुई। पटना में 145 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने दरभंगा, सीतामढ़ी और मधुबनी सहित पांच जिलों में भारी वर्षा को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार के उत्तरी और पूर्वी भागों में आंधी-तूफान के साथ भारी वर्षा की संभावना है। गोपालगंज, सारण, सिवान, गया और रोहताश जिलों में आंधी-तूफान से 9 लोगों की मृत्यु हो गई चार अन्य घायल हो गए। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रूपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Related posts

Leave a Comment