नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वी.के. पॉल ने बताया कि कोविड महामारी खत्म नहीं हुई है और दूसरी लहर अभी जारी है। डॉक्टर पॉल ने कहा कि नये वायरस के फैलने का खतरा बरकरार है, कुल मिलाकर देश के लिए असुरक्षा अब भी बनी हुई है।
यदि वेरिन्ट ऑफ कन्सर्न नहीं एमर्ज होता है और हम लोगों के वैक्सिनेशन का दर चलता रहता है तेजी से, तो फिर हम लोगों को कोशिश करनी है कि तीसरी वेव नहीं आए। यह एक फैसला है और एक संकल्प है और दूसरा संकल्प साथ-साथ ये है कि इतना सब कुछ ये चीजें जो बार-बार कही जा रही हैं वो हम क्लेक्टिव्ली करें। कोविड अप्रोप्रीएट बिहेवियर, राइजनिंग वेक्सिनेशन कवरेज, ट्रेसिंग, ट्रेकिंग, टेस्टिंग, ये सब अच्छी तरह से करके कन्टेंमेंट, कंटेन्मेंट जोन, ये सब हम करेंगे, तो ये भी बहुत-बहुत संभव है कि थर्ड वेव जैसी कोई चीज नहीं आएगी। तो दोनों ही ट्रेक पर हमें मेहनत करनी है और संकल्प लेना है।
