छत्तीसगढ सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए स्कूलों और कॉलेज में कक्षाएं फिर शुरू करने का फैसला किया है। राज्य मंत्रिमंडल की कल हुई बैठक में यह तय किया गया कि स्कूलों में दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं 02 अगस्त से शुरू हो जाएंगी। कक्षाओं का संचालन विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में स्कूलों के संचालन का निर्णय स्थानीय पार्षद और पालकों की सहमति से, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतें पालकों से परामर्श के बाद स्कूलों के संचालन का निर्णय लेगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में भी शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए 02 अगस्त से भौतिक रूप से शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। कक्षाओं का संचालन विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ होगा। विद्यार्थी बारी-बारी से एक दिन छोड़कर कक्षाओं में उपस्थित होंगे। मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि राज्य के मेडिकल, इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेज भी चरणबद्ध रूप से खोले जाएंगे। प्रदेश में आंगनबाड़ियों का संचालन भी 26 जुलाई से 02 पालियों में शुरू कर दिया जाएगा।
छत्तीसगढ सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए स्कूलों और कॉलेज में कक्षाएं फिर शुरू करने का फैसला किया