NIA ने जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ साजिश मामले में तहरीक-उल-मुजाहिद्दीन के 7 आतंकवादियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-(NIA) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ साजिश मामले में तहरीक-उल-मुजाहिद्दीन के सात आतंकवादियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

यह मामला पहले एक आतं‍की मोहम्‍मद मुस्‍तफा खान की गिरफ्तारी और उसके आवास से हथगोले और आपत्तिजनक दस्‍तावेज बरामद होने के बाद पुंछ जिले के मेंढर पुलिस थाने में गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत दायर किया गया था।

इसके बाद इसे एनआईए को सौंप दिया गया। जांच से पता चला है कि सातों आरोपी तहरीक-उल-मुजाहिदीन के पाकिस्‍तान स्थित आतंकियों तथा पुंछ और कुवैत स्थित उनके सहयोगियों की भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की गहरी साजिश में शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment