भारत ने पूर्वी एशिया वरिष्‍ठ अधिकारी सम्‍मेलन में दक्षिण चीन सागर में शांति और स्थिरता की प्रतिबद्धता दोहराई

विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामलों की सचिव रीवा गांगुली दास ने कल पूर्वी एशिया वरिष्‍ठ अधिकारी सम्‍मेलन में हिस्‍सा लिया। बैठक के दौरान सुश्री दास ने दक्षिण चीन सागर में शांति और स्थिरता, अंतर्राष्‍ट्रीय कानून के अनुरूप नौवहन और उड़ान की स्‍वतंत्रता बनाए रखने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्‍होंने कहा कि तय की जा रही आचार संहिता समुद्री कानून पर संयुक्‍त राष्‍ट्र संधि के अनुरूप होनी चाहिए और इससे किसी के भी हितों को हानि नहीं पहुंचनी चाहिए।

म्‍यामां की घटनाओं को लेकर उन्‍होंने आसियान प्रक्रिया के प्रति समर्थन व्‍य‍क्‍त किया। उन्‍होंने कहा कि म्‍यामां का निकट पड़ोसी और मित्र होने के नाते भारत वहां की मौजूदा स्थिति के समाधान में सार्थक और रचनात्‍मक भूमिका निभाएगा। उन्‍होंने आतंकवाद पर भी भारत का रूख स्‍पष्‍ट किया।

बैठक में कोविड महामारी, कोविड बाद की स्थिति दक्षिण चीन सागर, कोरियाई प्रायद्वीप, म्‍यामां के घटनाक्रम और आतंकवाद सहित वर्तमान क्षेत्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया।

Related posts

Leave a Comment