राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए ने नशीले पदार्थों और हथियारों के अवैध व्यापार से जुड़े एक मामले में कल श्रीलंका के नौ लोगों को गिरफ्तार किया। एजेंसी ने बताया कि आरोपियों को तमिलनाडु के त्रिची के विशेष शिविर से गिरफ्तार किया गया है। यह मामला श्रीलंका के एक ड्रग माफिया की गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। ये लोग भारत और श्रीलंका में तमिल ईलम लिबरेशन टाइगर्स को फिर से सक्रिय करने के लिए अवैध ड्रग्स और हथियारों की आपूर्ति में लगे हुए हैं।
NIA ने नशीले पदार्थों और हथियारों के अवैध व्यापार से जुड़े एक मामले में कल श्रीलंका के नौ लोगों को गिरफ्तार किया