राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत की खबर पर बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है। आयोग ने मीडिया की खबरों का स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से इस मामले में चार सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी, अस्पताल में भर्ती पीड़ितों के चिकित्सा उपचार और पीड़ित परिवारों को दिए गए मुआवजे, आज की स्थिति के बारे में ब्यौरा मांगा। मीडिया में बताया गया कि राज्य के सारण जिले में जहरीली शराब पीने से 50 से अधिक लोगों मौत हो गई है।
NHRC ने जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत पर बिहार सरकार को नोटिस जारी किया