केंद्र सरकार किसान आंदोलन से जुड़े 86 मुकदमे वापस लेने पर राजी

केंद्र सरकार किसान आंदोलन से जुड़े 86 मुकदमे वापस लेने पर राजी

केन्‍द्र सरकार किसान आंदोलन से जुड़े 86 मुकदमे वापस लेने पर राजी हो गयी है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि गृह मंत्रालय ने इन मामलों को वापस लेने पर सहमति जताई है। उन्होंने यह भी बताया कि रेल मंत्रालय ने किसान आंदोलन के दौरान रेलवे सुरक्षा बल द्वारा दर्ज सभी मामलों को वापस लेने के निर्देश भी जारी किए हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, एमएसपी को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने तथा देश की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फसल पद्यति को बदलने के लिए इस साल जुलाई में एक समिति गठित की है। कृषि मंत्री ने कहा कि समिति की बैठकें नियमित रूप से चल रही हैं।

Related posts

Leave a Comment