देश भर में नीट परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित होगी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि देश भर में नीट परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवेदन करने की प्रक्रिया कल शाम पांच बजे से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी- एन टी ए की वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी। एक ट्वीट में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कोविड के मद्देनजर सुरक्षित दूरी के मानदंडों को ध्‍यान में रखते हुए देश भर के 198 शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पिछले साल 155 शहरों में यह परीक्षा आयोजित की गई थी। उन्‍होंने कहा कि इस साल परीक्षा केंद्रों की संख्‍या भी 3 हजार 862 से बढाई जाएगी। श्री प्रधान ने कहा कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्र पर सभी उम्मीदवारों को फेस मास्क वितरित किए जाएंगे।

In order to ensure social distancing norms, number of cities where examination will be conducted has been increased from 155 to 198. The number of examination centres will also be increased from the 3862 centres used in 2020.

— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 12, 2021

Related posts

Leave a Comment