NCP नेता शरद पवार ने महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री अजित पवार के आरोपों का खंडन किया

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता शरद पवार ने महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री अजित पवार के आरोपों का खंडन किया है। शरद पवार ने कहा कि उन्‍होंने सेवानिवृत्‍त होने का प्रयास कभी नहीं किया और न ही कभी सेवानिृत्‍त हुए। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करने के बारे में चर्चा हुई थी लेकिन भाजपा के साथ जाने का फैसला कभी नहीं किया गया।

नासिक में संवाददाता सम्‍मेलन में शरद पवार ने कहा कि वे अपनी ही पार्टी के विधायकों और कुछ नेताओं के इरादे नहीं समझ सके। उन्‍होंने यह कहते हुए अपनी गलती स्‍वीकार की कि वे पार्टी में विभाजन को नहीं समझ सके। भाजपा की आलोचना करते हुए शरद पवार ने कहा कि वह मुख्‍य रूप से क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने की भूमिका निभा रही है।

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विभाजन के बाद शरद पवार आज नासिक पहुंचे। पार्टी के सदस्‍यों और नेताओं ने शरद पवार का स्‍वागत किया। शरद पवार ने आज से राज्‍य का दौरा शुरू किया। पहली रैली नासिक जिले के येओला में आयोजित की गई।

Related posts

Leave a Comment