कर्नाटक में, हंगल और सिंदगी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में इस महीने की तीस तारीख को वोट डाले जाएंगे और मतगणना दो नवम्बर को कराई जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी ने हंगल विधानसभा सीट के लिए शिवराज सज्जन और सिंदगी से रमेश भूसानुर को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने सिंदगी से अशोक मानागुली और हंगल सीट पर श्रीनिवास माने को मैदान में उतारा है। जनता दल-एस. की ओर से सिंदगी से नाजि़या शकील अहमद अंगाडी और हंगल से नियाज़ शेख उम्मीदवार हैं।
सिंदगी में जनता दल-एस के विधायक एम सी मानागुली और हंगल से भाजपा विधायक सी.एम. उदासी के निधन के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है।