NCMC ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान को लेकर समीक्षा बैठक की

एनसीएमसी ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर संभावित चक्रवाती तूफान के मद्देनजर एक अहम बैठक की। एनसीएमसी ने केंद्रीय मंत्रालयों, एजेंसियों और राज्य सरकारों के साथ यह समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने की। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने बैठक के दौरान कहा कि आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के अधिकारियों को निवारक और एहतियाती उपाय करने चाहिए। ऐसे प्रबंध किए जाने चाहिए कि बिजली और दूरसंचार जैसे बुनियादी ढांचे को कम से कम क्षति हो और जानमाल का नुकसान बचाया जा सके।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने तमिलनाडु के लिए पांच और पुद्दुचेरी के लिए तीन दल तैयार किए हैं। आंध्र प्रदेश के लिए भी दलों को तैयार किया जा रहा है। सेना और नौसेना के बचाव और राहत दल भी आवश्‍यक मदद के लिए तैयार है।

Related posts

Leave a Comment