संसद का शीतकालीन सत्र आज से; संसदीय कार्य मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने कहा – सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

संसद का शीतकालीन सत्र आज से; संसदीय कार्य मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने कहा – सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होगा और इस महीने की 29 तारीख तक चलेगा। 23 दिन के इस सत्र के दौरान 17 बैठकें होंगी।

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले कल नई दिल्‍ली में सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, संसदीय कार्य राज्‍य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लिया। सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि लोकसभा अध्‍यक्ष और राज्‍यसभा के सभापति की अनुमति से सरकार सदन में किसी भी मुददे पर चर्चा के लिए तैयार है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार से आग्रह किया कि शीतकालीन सत्र के दौरान विभिन्‍न मुद्दों पर गहन चर्चा कराई जाये।

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने आज कार्य परामर्श समिति बैठक की अध्‍यक्षता की। उन्‍होंने सदन की सुचारू कार्रवाई के लिए नेताओं से सहयोग की अपील की। सभी उपस्थित नेताओं ने आश्‍वासन दिया कि वे पूरा सहयोग करेंगे।

Related posts

Leave a Comment