कर्नाटक में कोविड लॉकडाउन प्रतिबंधों में और राहत दी गई

Vikral News

कनार्टक में कोविड लॉकडाउन प्रतिबंधों में और राहत दी गई है। राज्‍य में सप्‍ताहांत कर्फ्यू हटा लिया जाएगा लेकिन रात नौ बजे से सु‍बह पांच बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

कनार्टक के मुख्‍यमंत्री बी. एस. येदियुरप्‍पा ने लॉकडाउन में कुछ और राहत देने की घोषणा की है। यह छूट कल सवेरे से 19 जुलाई की सुबह तक मान्‍य होंगी। बंगलुरू में कल कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्‍यमंत्री ने बताया कि सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ कार्य कर सकेंगे। मैट्रो रेल और सार्वजनिक परिवहन में सीटों की संख्‍या के अनुसार लोग यात्रा कर सकेंगे। कोविड मानकों के अनुपालन के साथ मॉल्‍स को खोलने की अनुमति दे दी गई है। मुख्‍यमंत्री ने बताया कि सिनेमाघर और पब्‍स बंद रहेंगे और बड़ी संख्‍या में लोगों के इक्‍ट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वीकेंड कर्फ्यू जो शुक्रवार से सोमवार सुबह तक लागू होता था, वह अब निकाल दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment