प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होटल विलार्ड इंटरकॉन्टिनेंटल, वाशिंगटन डीसी पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके वाशिंगटन डीसी में भारतीय समुदाय के लोगों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाशिंगटन डीसी पहुंचने से पहले ज्वाइंट बेस एंड्रयूज के बाहर लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे। डॉ. अंजू प्रीत ने कहा, “हम उनके स्वागत के लिए पहुंचे हैं। हम बहुत उत्साहित हैं। PM मोदी का ये दौरा भारत- अमेरिका के संबंधों को मज़बूत बनाने में महत्वपूर्ण होगा”
अमेरिका में वे राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बातचीत के अतिरिक्त कई अमेरिकी कंपनियों के प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री, वाशिंगटन डी.सी. में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे।