मध्य प्रदेश में एक बार फिर एक दिन में देश का सबसे ज्यादा कोविड टीकाकरण हुआ। राज्य में कल 11 लाख 17 हजार 277 लोगों को कोविड रोधी टीके लगाये गये। सोमवार को भी राज्य में रिकार्ड 17 लाख टीके लगाए गए थे।
राज्य में अब तक एक करोड़ 75 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। व्यापक टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन कल 11 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। 23 जिलों में 100 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण दर्ज किया गया। वहीँ 21 जून को प्रदेश में 16 लाख 91 हजार से अधिक लोगों को टीकाकरण करने का रिकॉर्ड वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट के जरिए सुधारों को लागू करने में मध्य प्रदेश की सक्रियता की सराहना की है। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के निर्णय से राज्यों को जनकल्याणकारी कार्य करने में मदद मिली है।
