मेष राशिफल: आप की कार्यशैली में बदलाव की जरूरत है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया वाहन सुख सम्भव। परिवारिक समारोह में शामिल होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा।
वृषभ राशिफल: राजकीय कोप के चलते नौकरी में तबादला हो सकता है। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र संबंधित पीड़ा रह सकती है। धर्म में रुचि रहेगी। वैवाहिक बाधा दूर होगी।
मिथुन राशिफल: अपनी मानसिकता बदलें। समय ठीक न होने के चलते लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। आज जमानत के कोई कार्य न करें। जीवनसाथी की नासमझी से परेशान व क्रोधित होंगे। ध्यान रहे संकुचित विचारधारा आप को पीछे धकेल रही है।
कर्क राशिफल: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता के बीच आय के नए स्त्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
सिंह राशिफल: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। उम्र के साथ सेहत कमजोर हो रही है।
कन्या राशिफल: आपके सम्पर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। लेकिन, जल्दबाजी में गलत निर्णय परिणाम बदल सकते हैं। वाद-विवाद से क्लेश संभव है। शारीरिक पीड़ा रहेगी।
तुला राशिफल: आज दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। भय व चिंता हावी रहेंगे। संत दर्शन मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल: परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। भवन भूमि में निवेश से लाभ होगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी।
धनु राशिफल: व्यावसायिक यात्रा के साथ ही रोजगार प्राप्ति के प्रयास भी आज सफल रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
मकर राशिफल: अपने चतुर्य से काम बनवा लेंगे। किसी व्यक्ति विशेष पर आकर्षित होंगे। फालतू खर्च के बीच परिवारिक कलह से बचें। शरीर कष्ट संभव है। भय व चिंता हावी रहेंगे।
कुंभ राशिफल: निवेश की शुभता के बीच अनचाही स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक कष्ट सताएंगे। यात्रा सफल रहेगी। आप जी काम को जितनी जल्दी शुरू करना चाहते हैं उतना ही विलंभ होगा।
मीन राशिफल: संतान सुख की संभावना के बीच ही आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपके अपने आपके साथ धोखा कर सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। मन की बात मन में न रखें, अपने स्वभाव को बदलें।