जम्‍मू-कश्‍मीर: पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में एक आंतकी मारा गया

जम्‍मू-कश्‍मीर में पुलवामा जिले के पैम्‍पोर में आज सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में एक आंतकी मारा गया।

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जिले के पैम्‍पोर में ख्रिउ क्षेत्र में आज सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में एक आंतकी मारा गया। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्‍त दल ने आंतकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू कर दिया। जब सुरक्षा बल संदिग्‍ध स्‍थान पर पहुंचे तो छिपे आंतकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों तरफ की गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया। ताजा समाचार मिलने तक संयुक्‍त अभियान जारी है।

Related posts

Leave a Comment