IPL क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात बेंगलुरू में खेले गए एक मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 रनों से हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट पर 218 रन ही बना सकी। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई की तरफ से डेवोन कॉनवे ने धमाकेदार अर्धशतक बनाया। उन्होंने केवल 45 गेंदों पर 83 रन बनाए। शिवम दुबे ने 27 गेंदों पर 52 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने 36 गेंदों पर 76 रन बनाए।

आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा।

Related posts

Leave a Comment