अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने चीन के शिनचियांग प्रांत में उइगरों के जबरन श्रम से तैयार उत्पादों का अमेरिका में आयात प्रतिबंधित कर दिया है। जो बिडेन ने कल इससे जुड़े कानून पर हस्ताक्षर किए। व्हाइट हाउस ने बताया कि शिनचियांग प्रांत में उइगरों से जबरन काम लेने के लिए जिम्मेदार विदेशी लोगों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस महीने के शुरू में, अमेरिकी संसद के दोनों सदनों ने इस विधेयक को पूर्ण बहुमत से पारित किया था। इस कानून के बाद अब शिनचियांग के उइगर, कजाख, किर्गिज और तिब्बती लोगों द्वारा बनाए गए सामानों का अमेरिका में आयात नहीं किया जा सकेगा। अमेरिका ने यह कदम पेइचिंग में अगले वर्ष प्रस्तावित शीतकालीन ओलिम्पिक के बहिष्कार के लिए तेज होते अभियानों को देखते हुए उठाया है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...