भारत के तजिन्दर पाल सिंह तूर ने गोलाफेंक स्पर्धा में तोक्यो ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पटियाला में भारतीय ग्रां प्री-फोर प्रतियोगिता में तजिन्दर ने एशियाई रिकॉर्ड के साथ 21 दशमलव चार-नौ मीटर तक गोला फेंक कर ये उपलब्धि हासिल की। ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में तजिन्दर ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले 11वें भारतीय हैं।
भारत के तजिन्दर पाल सिंह तूर ने गोलाफेंक स्पर्धा में तोक्यो ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई किया