यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने म्यांमा में फरवरी के सैन्य तख्तापलट और इसके बाद की हिंसक कारवाई को लेकर वहां की सरकारी कंपनियों और कुछ व्यक्तियों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं।
27 सदस्य देशों के यूरोपीय संघ ने म्यांमां की तीन सरकारी और सेना के नियंत्रण वाली कंपनियों पर पाबंदी लगाई है। वहां के गृहमंत्री सहित आठ पदाधिकारियों की परिसंपत्ति फ्रीज करने और उनकी यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का भी फैसला किया गया हैं।
ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने एक वक्तव्य में कहा कि यह कदम म्यामां के लिए स्पष्ट चेतावनी है कि तख्तापलट के बाद सैन्य शासन को किसी समर्थन या वित्तीय सहयोग की गुंजाइश नहीं होगी।