खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि भारत, टोक्यो ओलम्पिक खेलों में केवल उपस्थिति दर्ज करने के लिए नहीं बल्कि जीतने के लिए जा रहा है। उन्होंने कहा कि पदकों के बारे में तो वे कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकते लेकिन उन्हें विश्वास है कि भारत इन खेलों में अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करेगा।
खेल मंत्री रिजिजू ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की बातों ने दिल को छू लिया। उन्होंने कहा कि भारत को पहली बार ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं जो व्यक्तिगत रूप से खिलाडियों को प्रोत्साहित करते हैं और हर प्रकार से उनकी भलाई का ध्यान रखते हैं। प्रधानमंत्री ने आज मन की बात कार्यक्रम में भारत के खिलाडियों के संघर्ष का उल्लेख किया था।