दिल्‍ली सरकार ने राष्‍ट्रीय राजधानी में कोविड प्रतिबंधों में और छूट देने का फैसला किया

दिल्‍ली में कोविड रोगियों की संख्‍या में कमी को देखते हुए प्रतिबंधों में और छूट देने का फैसला किया गया है। जिम और योग संस्‍थानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। बैंक्‍वेट हॉल, मैरिज हॉल और होटलों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में अब 20 के बजाय अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकेंगे। प्रतिबंधों में यह छूट कल सवेरे पांच बजे से लागू होगी।

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में कमी के बीच कल से 50% क्षमता के साथ जिम खुल जाएंगे। दिल्ली जिम एसोसिशन के उपाध्यक्ष चिराग सेठी ने बताया, “हम सारे एसओपी के साथ तैयार हैं, हमें उम्मीद है कि अब जिम में लोग वापस आएंगे।”

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 89 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 285 लोग डिस्चार्ज हुए और 4 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

Related posts

Leave a Comment