भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रतिबद्ध

business growth

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा, भारत साल 2025 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रतिबद्ध। उपराष्ट्रपति ने माल्टा में भारत-माल्टा बिज़नेस फोरम की बैठक को किया संबोधित।

माल्टा की अपनी यात्रा के दूसरे दिन कल उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने माटा के राष्ट्रपति मैरी लोउस कोलेरियो प्रैका के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों देशो के बीच समुद्री सुरक्षा,पर्यटन और विदेश सेवा संस्था व माल्टा विश्वविद्यालय के कूटनीतिक अध्ययन की भूमध्य एकेडमी को लेकर सहयोग समेत तीन सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किये गए।

इससे पहले उपराष्ट्रपति ने कल भारत, माल्टा व्यापारिक मंच के प्रारम्भिक सत्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कारोबारियों से भारत में निवेश का आह्वान किया और कहा कि नई सरकार के प्रयासों से भारत अब निवेश के लिए एक बेहतर स्थान बन चुका है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत 2025 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

Leave a Comment