IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेले जा रहे टी20 सेमीफाइनल-2 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 16 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।
कल पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैण्ड को सात विकेट से हरा दिया। 153 रन का लक्ष्य पाकिस्तान ने पांच गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। मोहम्मद रिजवान ने 57 और बाबर आजम ने 53 रन की पारी खेली। न्यूजीलैण्ड ने चार विकेट पर 152 रन बनाए थे। फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।