श्रीलंका में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के एक दल ने मजबूत नीतिगत प्रयासों के जरिये वहां की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार की सराहना की है। इस दल का नेतृत्व पीटर ब्रेउर और मासाहिरो नोज़ाकी ने किया। एक बयान में कहा गया है कि श्रीलंका में मुद्रास्फीति की स्थिति में सुधार के संकेत हैं। हालांकि बयान में यह भी कहा गया है कि समग्र आर्थिक माहौल अभी भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का यह दल आर्थिक गतिविधियों और कोष समर्थित कार्यक्रम के कार्यान्वयन पर चर्चा के लिए 11 से 23 मई तक कोलंबो के दौरे पर था। श्रीलंका के अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के एशिया प्रशांत प्रमुख कृष्णा श्रीनिवासन भी मौजूद थे।
