संयुक्त प्रवेश परीक्षा-JEE-Advanced के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। IIT हैदराबाद जोन के वावीलाला चिडविलास रेड्डी ने परीक्षा में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। गुवाहाटी के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने आज परीक्षा के परिणाम की घोषणा की। विद्यार्थी अपने स्कोर वेबसाइट- जेईईएडीवी.एसी.आईएन (jeeadv.ac.in) पर देख सकते हैं। IIT गुवाहाटी ने ही इस वर्ष परीक्षा आयोजित की थी। सफल विद्यार्थी इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में सीट सुरक्षित करने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। आईआईटी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा इस महीने की शुरुआत में हुई थी।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...