पाठ्यक्रम में शामिल होगा गोवा क्रांति दिवस का इतिहास : सीएम सावंत

पाठ्यक्रम में शामिल होगा गोवा क्रांति दिवस का इतिहास : सीएम सावंत

गोवा क्रांति दिवस का इतिहास अगले शैक्षणिक वर्ष से 11वीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक का हिस्सा बन जाएगा। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आज पणजी में गोवा क्रांति दिवस कार्यक्रम में यह घोषणा की। चौथी कक्षा की बाल भारती पुस्तक में पहले से ही गोवा क्रांति दिवस पर एक अध्याय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के साथ कोई अन्याय नहीं होगा। उन्‍होंने आश्वासन दिया कि पेंशन संबंधी लंबित मुद्दों को दो महीने में हल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के 100 से अधिक बच्चों को अगले वर्ष 18 जून तक सरकारी सेवा में शामिल कर लिया जाएगा।

Chapter on Cuncolim Revolt has already been added in school curriculum. 2/2

— Dr. Pramod Sawant (@DrPramodPSawant) June 18, 2023

मुख्यमंत्री ने मडगांव के लोहिया मैदान में गोआ स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर भी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment