गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन के गुजरात दौरे पर हैं। अमित शाह ने आज अहमदाबाद में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि गृह मंत्री कल गांधीनगर में कई विकास कार्यों और योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के बोपल क्षेत्र में जल वितरण योजना लोगों को समर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने रेलवे और अहमदाबाद नगर निगम के अनेक विकास कार्यों की आधार शिला रखी। बाद में उन्होंने वेजलपुर क्षेत्र में अहमदाबाद नगर निगम के सामुदायिक भवन और पार्टी प्लाट लोगों को समर्पित किया। आज शाम वे साणंद और बावला में विविध विकास कार्यों का उदघाटन और आधार शिला रखने वाले है। श्री शाह कल गांधीनगर की नेशनल फोरेंसिक साइन्स युनिवर्सिटी में नए बने नारकोटिक्स और सायकोट्रोपिक भवन का उद्घाटन करेंगे। वे गांधीनगर सिविल अस्पताल में सन फाउन्डेशन द्वारा स्थापित 500 लीटर का नया ऑक्सीजन प्लान्ट लोगों को समर्पित करेंगे। कलोल, अडालज और गांधीनगर में विभिन्न विकास कार्यों के उदघाटन और आधार शिला रखने के अलावा वे कल शाम गांधीनगर राजभवन में कोरोना सेवा यज्ञ में योगदान देने वाले महानुभावों का सम्मान करेंगे।