हिमांशी खुरान ने रचाई शादी? चूड़ा और मंगलसूत्र पहने आईं नजर

मुंबई। चर्चित शो ‘बिग बॉस 13’ की प्रतियोगी हिमांशी खुराना की काफी फैन फॉलोइंग है। शो से निकलने के बाद भी हिमांशी खुराना लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में आसिम रियाज और हिमांशी खुरान का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। वीडियो रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया। लेकिन हिमांशी अपने नए गाने से ज्यादा उस हीरे की अंगूठी को लेकर सुर्खियों में अक्सर वह अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पहने दिखाती हैं।

दरअसल, हिमांशी खुराना पिछले कुछ स्टोरी में अपने फैंस को गुमराह करने के लिए अंगूठी पहने तस्वीर पोस्ट कर रही हैं। जिसमें वह अंगूठी के साथ हाथों में चूड़ा और मंगलसूत्र पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने चूड़ा शादी-शुदा महिलाएं जैसे पहना है, साथ ही फोटो को देखकर लोगों ने अटकलें लगानी भी शुरू कर दीं। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए कोई कैप्शन भी नहीं लिखा है।

Read More : अमित शाह पर भड़के प्रकाश राज, कहा- ‘झूठ भी नहीं बोल सकते सही से’

लोगों ने इसे लेकर उनसे लगातार सवाल करने शुरू कर दिए। एक फैन ने हिमांशी खुराना से कहा, ‘आपने शादी कर ली ना, मुझे मालूम था।’ दूसरे यूजर ने एक्ट्रेस की फोटो पर कमेंट किया, ‘क्या आपने शादी कर ली है।’ एक यूजर ने एक्ट्रेस के मंगलसूत्र को लेकर सवाल किया और कहा, ‘आपने मंगलसूत्र को अपनी कलाई में क्यों पहना हुआ है।’

फैंस ये भी कयास लगा रहे हैं कि, कही हिमांशी ने आसिम से शादी तो नहीं कर ली। बताते चले कि, आसिम और हिमांशी की जोड़ी बिग बॉस के घर के अंदर तो धूम मचाती ही थी, उनकी इसी लव स्टोरी को दिखाने के लिए नया म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया है। इस गाने का नाम है, ‘ख्याल रखया कर’इस पंजाबी गाने को प्रीतिंदर सिंह ने गाया है। इसमें रजत नागपाल का म्यूजिक है जबकि बब्बू के लिरिक्स हैं।

Related posts

Leave a Comment