गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने केन्द्रीय मंत्रि परिषद में गुजरात से तीन सांसदों के शामिल किए जाने का स्वागत किया

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने केन्द्रीय मंत्रि परिषद में गुजरात से तीन सांसदों के शामिल किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता इसके लिए प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञ है। मुख्यमंत्री रूपाणी ने मनसुख मंडाविया और परषोत्तम रूपाला को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किए जाने पर बधाई दी है।

स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्यमंत्री के रूप में अच्छा कार्य करने के लिए मनसुख मंडाविया को स्वास्‍थ्‍य मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री के रूप में पुरस्कृत किया गया है। दो टर्म से राज्य सभा के सदस्य मंडाविया ने कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान जीवन रक्षक दवाइयों की कमी को दूर करने के लिए महत्त्व पूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी तरह परसोत्तम रुपाला को भी कृषि और किसान कल्याण के राज्य मंत्री के तौर पर अच्छे कार्य के लिए केबिनेट मंत्री बनाया गया है। दर्शनाबेन जर्दोश, डॉक्टर महेंद्र मुंजपरा और देवुसिंह चौहान को संसद सदस्य के तौर पर सक्रीय भूमिका निभाने के लिए राज्य स्तरीय मंत्री बनाया गया है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सहकारिता के नए विभाग के साथ अब वर्तमान मोदी सरकार में गुजरात के छह मंत्री हो चुके है, जो राज्य के लिए अपने आप में एक नया कीर्तिमान है।

Related posts

Leave a Comment