अंडमान एंड निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ (सीआईएनसीएएन) लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने दिनांक 06 जुलाई, 2021 को बर्चगंज मिलिट्री स्टेशन पर एम्फिबियन ब्रिगेड का दौरा किया। उन्होंने जंगल सर्वाइवल स्कूल में अभियानों की समीक्षा की और वेव जेनरेशन ट्रेनिंग फैसिलिटी में लैंडिंग शिप रैंप सिम्युलेटर के माध्यम से एएलएस के संचालन समेत विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का निरीक्षण किया। सैनिकों को संबोधित करते हुए अंडमान एंड निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ ने सैन्य अभियानों के दृष्टिकोण से हर समय तैयार रहने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने सभी कर्मियों को कोविड-19 सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन करने की सलाह भी दी। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने योग्य सैन्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...