प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला घोटाला से जुड़े धनशोधन मामले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी से पूछताछ की

प्रवर्तन निदेशालय ने कथित कोयला घोटाले से जुडे़ धन शोधन मामले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी से पूछताछ की है। अभिषेक बनर्जी कल नई दिल्ली में जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित हुए। एजेंसी ने उनकी पत्नी को भी पूछताछ के लिए बुलाया लेकिन कोविड महामारी का हवाला देते हुए उन्होंने कोलकाता में उनके निवास पर पूछताछ करने का अनुरोध किया। प्रवर्तन निदेशालय की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा दायर एफआईआर पर आधारित है। एफआईआर में पश्चिम बंगाल के कुनूस्तोरिया और कजोरा कोयला खानों में ईस्टर्न कोल्डफील्ड लिमिटेड खदान में कोयले घोटाले का आरोप लगाया गया है।

इससे पहले संवाददाताओं से बातचीत में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जांच एजेंसी ने उन्हें बुलाया है और वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जांच एजेंसी अपना काम कर रही है और एक नागरिक के रूप में वे उसके साथ सहयोग करेंगे।

Related posts

Leave a Comment