प्रर्वतन निदेशालय ने शक्तिभोग फूड्स लिमिटेड के अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार

प्रर्वतन निदेशालय ने शक्तिभोग फूड्स लिमिटेड के अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक केवल कृष्‍ण कुमार को धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दिल्‍ली और हरियाणा में नौ परिसरों पर इस‍ सिलसिले में छापेमारी की गई थी। छापे के दौरान आपत्तिजनक दस्‍तावेज और डिजीटल साक्ष्‍य बरामद किये गए।

प्रर्वतन निदेशालय ने सीबीआई द्वारा केवल कृष्‍ण कुमार और अन्‍य लोगों पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर धनशोधन मामले की जांच शुरू की। सीबीआई ने आपराधिक षड्यंत्र रचने, धोखाधड़ी और आपराधिक दुर्व्‍यवहार के तहत प्राथमिकी दर्ज की। केवल कृष्‍ण कुमार पर ऋण खातों के जरिये धन का दुरूपयोग करने और विभिन्‍न कंपनियों से संदिग्‍ध खरीद फरोख्‍त के जरिये धन की हेराफेरी करने का आरोप है।

ED has arrested Kewal Krishan Kumar, CMD of M/s Shakti Bhog Foods Limited under PMLA in a case of criminal conspiracy, cheating and criminal misconduct. pic.twitter.com/u2KJDZrkvi

— ED (@dir_ed) July 5, 2021

Related posts

Leave a Comment