रबी विपणन मौसम 2021-22 के दौरान 4 सौ 33 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है जो एक रिकार्ड है। पिछले विपणन मौसम में तीन सौ 89 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद हुई थी।
पंजाब, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में पहले से अधिक गेहूं की खरीद की गई। गेहूं की इस खरीद से 49 लाख से अधिक किसानों को लाभ हुआ है।
पिछले वर्ष के विपणन मौसम में 43 लाख से अधिक किसानों को लाभ पहुंचा था। मीडिया से बातचीत में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग में सचिव सुधांशु पांडे ने बताया है कि खरीद की इस प्रक्रिया के तहत किसानों को 84 हजार 369 करोड रूपये से अधिक राशि का भुगतान किया जा चुका है।
केन्द्र ने खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में आठ सौ 62 लाख मीट्रिक टन धान की रिकार्ड खरीद की थी। पिछले विपणन मौसम में 770 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था।
