ED ने दिल्‍ली सरकार की आबकारी नीति मामले में दिल्‍ली और पंजाब में छापे मारे

ED ने दिल्‍ली सरकार की आबकारी नीति मामले में दिल्‍ली और पंजाब में छापे मारे

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में आज एक बार फिर से छापा मारा है। सूत्रों के मुताबिक ईडी के अधिकारी दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद में 35 स्थानों पर गहन तलाशी ले रहे हैं। यह छापे कुछ शराब वितरकों, कंपनियों और उनसे जुड़े दफ्तरों में मारे गए हैं। निदेशालय इस मामले में अब तक 103 से अधिक ठिकानों पर छापा मार चुकी है।पिछले महीने शराब कारोबारी और शराब बनाने वाली कंपनी ‘इंडोस्पिरिट’ के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया गया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा एफआईआर दर्ज करने के बाद ईडी ने धनशोधन का मामला दर्ज किया था। दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में कथित अनियमितता की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उन्होंने इस मामले में 11 आबकारी अधिकारियों को निलंबित भी किया था।

उधर, आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई को अनुचित बताया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर कहा कि इतने छापों के बावजूद अभी तक मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है।

Related posts

Leave a Comment