प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ में कथित करोड़ों रुपये के कोयला लेवी घोटाले की जांच के सिलसिले में कई कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर तलाशी ली है। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, राज्य के विभिन्न निगमों के अध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और अन्य लोगों के परिसरों में आज सुबह तलाशी अभियान चलाया। ये छापे ऐसे समय में डाले गये हैं जब छत्तीसगढ में 24 फरवरी से कांग्रेस का 85वां सम्मेलन होने वाला है। प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि वह विपक्ष को निशाना बना कर जांच एजेंसी के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...