प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के एक मामले में एन सी पी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला भगौडे आतंकवादी दाऊद इब्राहीम से जुडा है।
गिरफ्तारी से पहले आज प्रवर्तन निदेशालय ने नवाब मलिक से लगभग सात घंटे तक पूछताछ की। PMLA की विशेष अदालत ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को 3 मार्च तक ED की हिरासत में भेजा।