उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्‍न

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्‍न

उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान आज शांतिपूर्ण सम्‍पन्‍न हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के अंतर्गत 09 जनपदों की 59 विधानसभा सीटों पर सायं 05 बजे तक कुल औसतन मतदान 57.45 प्रतिशत रहा।

इस चरण में नौ जिलों की 59 सीटों के लिए वोट डाले गये। ये जिले हैं- पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, उन्‍नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर। ये जिले तराई क्षेत्र से अवध तथा बुंदेलखंड तक फैले हुए हैं।

कोविड महामारी को देखते हुए स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और सुरक्षित मतदान के लिए सभी आवश्‍यक प्रबंध किये गये।

Related posts

Leave a Comment