ECOWAS के नेताओं ने तख्तापलट प्रभावित नाइजर में संवैधानिक व्यवस्था बहाल करने के लिए क्षेत्रीय आपात फोर्स तैनात करने का आदेश दिया

ECOWAS के नेताओं ने तख्तापलट प्रभावित नाइजर में संवैधानिक व्यवस्था बहाल करने के लिए क्षेत्रीय आपात फोर्स तैनात करने का आदेश दिया

पश्चिम अफ्रीका राज्य आर्थिक समुदाय (ECOWAS) के नेता सैन्‍य तख्‍ता पलट वाले देश नाइजर में संवैधानिक व्‍यवस्‍था बहाल करने के लिए एक क्षेत्रीय आपात फोर्स तैनात कर रहे हैं। इस समुदाय के नेताओं ने नाइजर की सैन्‍य व्‍यवस्‍था जुंटा को सत्‍ता त्‍यागने या संभावित सैन्य हस्‍तक्षेप का सामना करने की एक सप्‍ताह की समय सीमा दी थी। इस समय सीमा की समाप्ति के बाद यह कदम उठाया गया है। राजनीतिक हालात में बिना किसी बदलाव के रविवार को यह समय सीमा समाप्‍त हो गयी। एकोवास आयोग के अध्‍यक्ष ओमर एल्‍यू तुरे ने कहा कि इस समूह की अगली कार्रवाई किसी एक देश के बजाय संयुक्‍त होगी।

इस बीच सत्‍तासीन नेताओं ने धमकी दी है कि किसी प्रकार के सैन्‍य हस्‍तक्षेप की स्थिति में अपदस्‍थ राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद बजौंम की हत्‍या कर दी जायेगी। 26 जुलाई को राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद बजौंम को अपदस्‍थ कर दिया गया था। उन्‍होंने कहा है कि उन्‍हें उनके घर पर नजरबंद रखा जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment