बांग्लादेश ने इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) से रोहिंग्या समुदाय को उनके देश म्यांमा वापस भेजने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी का समर्थन जुटाने का आग्रह किया है। ढाका ने प्रधानमंत्री कार्यालय की यात्रा पर आये ओ.आई.सी. के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक में यह आग्रह किया। ओ.आई.सी के मानवीय और सामाजिक तथा सांस्कृतिक मामलों के सहायक महासचिव राजदूत तारिक अली बखीत ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। बांग्लादेश ने ओ.आई.सी. से अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर रोहिंग्या के मुद्दे को बचाये रखने का आग्रह किया। बांग्लादेश ने खाडी सहयोग परिषद और ओ.आई.सी. से रोहिंग्या समुदाय के लिए कोष में योगदान देने का आग्रह भी किया। बांग्लादेश ने भाषण चार द्वीप में रोहिंग्या समुदाय को भेजने के लिए वित्तीय और अन्य सहायता देने का भी आग्रह किया।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...