भूकंप के बाद इंडोनेशिया के पालू शहर में सुनामी ने बरपाया कहर, 30 लोगों की हुई मौत, 7.5 तीव्रता वाले भूकंप में कई इमारतें हुई जमींदोज.
मध्य इंडोनेशिया में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सुलावेसी द्वीप पर स्थित एक शहर पर सुनामी ने भी कहर बरपाया। इसमें अभी तक 30 लोगों की मौत हो गयी। भूकंप के चलते कई इमारतें जमींदोज हो गई। 7.5 तीव्रता के भूकंप का केंद्र पालू शहर से 78 किलोमीटर की दूरी पर था। यह मध्य सुलावेसी प्रांत की राजधानी है।
इंडोनेशिया की भौगोलिक स्थिति के कारण भूकंप का खतरा हरदम बना रहता रहता है। दिसंबर 2004 में पश्चिमी इंडोनेशिया के सुमात्रा में 9.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके कारण आयी सुनामी के कारण हिंद महासागर क्षेत्र के कई देशों में 2,20,000 लोग मारे गये थे।