राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने करोडों रूपये के कोकीन ले जा रहे एक भारतीय यात्री को शुक्रवार को हिरासत में लिया है। निदेशालय ने खुफिया जानकारी के आधार पर अदीस अबाबा से मुम्बई पहुंचे इस यात्री को गिरफ्तार किया। यात्री के पास 14 सौ 96 ग्राम कोकीन पाया गया जिसकी कीमत लगभग 15 करोड रूपये है।
यात्री से हुई पूछताछ और निगरानी के आधार पर निदेशालय ने नवी मुम्बई के वसई से युगांडा की एक महिला को गिरफ्तार किया है। कोकीन की इस खेप की सुपुर्दगी इसी महिला को की जानी थी। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस मामले की अन्य कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच कर रही है।