परिसीमन आयोग जम्मू-कश्मीर की चार दिवसीय की यात्रा पर आज श्रीनगर पहुंचा। आयोग में न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई, मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा और निर्वाचन उपायुक्त चन्द्र भूषण शामिल हैं। श्रीनगर पहुंचने पर आयोग के सदस्य राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस बातचीत का उद्देश्य केन्द्रशासित प्रदेश में नए निर्वाचन क्षेत्र बनाने के लिए परिसीमन करने के बारे में प्रारंभिक जानकारी लेना है।
परिसीमन आयोग चार दिन की जम्मू कश्मीर यात्रा पर श्रीनगर पहुंचा
