असम सरकार ने कोविड के प्रसार पर नियंत्रण पाने के लिए नये दिशा-निदेर्श जारी किए हैं। गुवाहाटी में संवाददाताओं से बातचीत में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंता ने बताया कि कल से सात जिलों को एक सप्ताह के लिए पूरी तरह से कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। ये जिले हैं गोवालपारा, गोलाघाट, जोरहाट, शोणितपुर, बिस्वनाथ, मोरीगांव और लखिमपुर। दूसरी तरफ 16 जिलों में दोपहर बाद दो बजे से सवेरे पांच बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। केशव महंता ने कहा कि कामरूप मेट्रो सहित शेष 11 जिलों में शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह के लिए अंतरजिला में आवागमन में पाबंदी रहेगी लेकिन आवश्यक आपातकाल सेवाएं जारी रहेंगी।
असम सरकार ने सात जिलों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया