रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इज़राइल के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज इज़राइल के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल (रेस) बेंजामिन गैंट्ज़ के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। राजनाथ सिंह ने लेफ्टिनेंट जनरल (रेस) बेंजामिन गैंट्ज़ को इज़राइल का उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्रीका कार्यभार संभालने पर बधाई दी।

Congratulated Lt Gen (Res) Benjamin Gantz on taking charge as Dep PM & Min of Defence, Israel and thanked him for all the assistance by Israel during the COVID-19 pandemic. Look forward to working closely to deepen Defence Cooperation & advance strategic partnership with Israel.

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 9, 2021

टेलीफोन पर बातचीत के बाद एक ट्वीट में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए इजराइल के साथ मिलकर काम करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। राजनाथ सिंह ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए इज़राइल द्वारा भारत को प्रदान की गई सहायता के लिए भी लेफ्टिनेंट जनरल (रेस)बेंजामिन गैंट्ज़ को धन्यवाद दिया।

Related posts

Leave a Comment