चीन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने स्थानीय अधिकारियों को देश में सांस संबंधी बढ़ती बीमारियों से निपटने के लिए चिकित्सालयों की संख्या बढ़ाने को कहा है। देश में बच्चों में निमोनिया के मामलें बढ़ने के बाद यह कदम उठाया गया है। आयोग ने कहा है कि संबंधित चिकित्सालयों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। इसके अलावा उपचार का क्षेत्र और सेवाकाल के घंटों में उचित वृद्धि तथा दवा आपूर्ति मजबूत की जानी चाहिए। पिछले सप्ताह सार्वजनिक बीमारी निगरानी प्रणाली ने कहा था कि बीमार बच्चों से अस्पताल भर गए हैं।
चीन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने देश में सांस संबंधी बढ़ती बीमारियों से निपटने के लिए चिकित्सालयों की संख्या बढ़ाने को कहा