Entertainment

डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही ने दिखाई दरियादिली, अस्पतालों को दान की PPE किट्स

अपने डांस से सभी के दिलों में राज करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों अपने घर पर ही सेल्फ आइसोलेशन में है। आप सभी को बता दें कि इस दौरान भी वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपने डांस स्टेप्स, वर्क आउट और मस्ती भरे वीडियोज़ शेयर कर अपने फैन्स को एंटरटेन करती रहती है। ऐसे में हाल ही में नोरा ने एक और वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वो डांसिंग या कॉमेडी नहीं कर रही। वैसे इस वीडियो में वो कोरोना वायरस को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों कि मदद करने की बातें कर रही हैं। आप सभी देख सकते हैं वीडियो में नोरा कह रही है ‘नमस्ते, आशा करती हूं आप सभी अपने घर पर होंगे और सुरक्षित होंगे।

Read More :  दीपिका पादुकोण जैसी लड़की से शादी करने चाहते हैं कार्तिक आर्यन

ये हमारी खुशकिस्मती है कि इस संकट के समय में हम सब अपने घर पर है और सुरक्षित है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो हमारे लिए अपनी जान पर खेल के रोज घर से बाहर जाकर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। इस महामारी में भी हमारे लिए पुलिस, मेडिकल स्टाफ, स्वास्थकर्मी, नर्स, डॉक्टर्स और सफाई कर्मचारी रोज अपने घर से बाहर निकलते है, उनके लिए भी सुरक्षा होनी चाहिए। हर रोज डॉक्टर्स, नर्स कोरोना संक्रमित का इलाज करते हुए रोगियों के संपर्क में आते हैं, जिससे उन्हें भी ज्यादा खतरा होता है। लेकिन इन सब कि परवाह किये बिना वो लोग फिर भी लगातर दिन-रात सेवा में लगे हुए हैं।’

इसी के साथ नोरा आगे कहती है कि ”इनके लिए कुछ लोग ऐसे भी है जो सोचते है कि ये उनकी ड्यूटी है। हां आप सही है लेकिन ड्यूटी के साथ उनकी पूरी सुरक्षा भी बहुत जरुरी है। फिलहाल कई संसाधनों की कमी है उसमे भी पीपीई किट्स की बहुत ज्यादा जरूरत है। हमारा भी कर्तव्य है कि हम इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाए और अपनी क्षमता के अनुसार उनकी मदद करें। इसी को देखते हुए मैं भारत के सरकारी अस्पतालों में पीपीई किट्स डोनेट कर रही हूं। यह हम सबके लिए बहुत कठिन का समय है, लेकिन यह भी साथ मिलके जल्द ही गुजर जाएगा। आप भी अपनी तरफ से पीपीई किट डोनेट कर सकते हैं। आप अकेले या फिर ग्रुप में भी पीपीई किट डोनट कर सकते हैं। मैं अपना कर्तव्य निभा रही हूं। आप भी आगे आये और अपनी क्षमता के अनुसार जो भी हो सकता है, वैसे मदद करें। जय हिंद।”

आप सभी को बता दें कि नोरा फतेही ने अपने इस 2 मिनट 43 सेकंड के इस वीडियो के जरिए बहुत ही अहम जानकारी दी है और लोगों से भी अपील की है वे भी आगे आये और मदद करे।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

1 hour ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

2 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.